Thursday, 7 March 2019

भारत देश


नहीं होगा अब कोई भी समझौता
ना होगी अब कोई वार्तालाप
नज़र जो कोई उठी अब भारत की ओर
बस मस्तक अब वो कटेगा
कई मुसीबतों और कुर्बानियों से
मिली हमे ये आज़ादी है
अपने प्राणों से भी प्रिये हमे है
अपने मुल्क की आज़ादी है
इसे मिटाने की साजिश रचने वाले
अब हमने भी चुप्पी तोड़ी है
देश धर्म की रक्षा के ख़ातिर
आतंकवाद की गर्दन मरोडी है
बंद करो अब ये नरसंहार
अब ना सहेंगे तेरा कोई भी वार
धमकी और आतंकवाद से
भारत का भाल झुका लोगे
यह मत समझो
गद्दारों की टोली लेकर
कश्मीर कभी हथिया लोगे
यह मत समझो
जब तक धरती अंबर होंगे
सूरज मे जब तक तेज रहेगा
जब तक गंगा की धार रहेगी
भारत का वर्चस्व बना रहेगा

#SwetaBarnwal 

No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...