एक बार फिर से ज़िन्दगी को जी कर तो देखो
बेवजह यूँ ही कभी मुस्कुरा कर तो देखो
खिलखिला उठेगी ये ज़िंदगी तुम्हारी
बस एक बार सबको प्यार करके तो देखो
बीते लम्हों को एक बार भुला कर तो देखो
आने वाले पल को एक बार समेट कर तो देखो
अपने अंदर के डर को मिटा कर तो देखो
जीत का जुनून अपने अंदर जगा कर तो देखो
एक बार फिर से ज़िन्दगी को जी कर तो देखो
बेवजह यूँ ही कभी मुस्कुरा कर तो देखो
जो खो गया हो उसे तुम भुला कर तो देखो
किसी रोते को अपनी मुस्कुराहट दे कर तो देखो
अपने अंदाज़ से सबको अपना बना कर तो देखो
रूठों को बस एकबार मना कर तो देखो
एक बार फिर से ज़िन्दगी को जी कर तो देखो
बेवजह यूँ ही कभी मुस्कुरा कर तो देखो
अपने मन पर पड़े मैल को मिटा कर तो देखो
रिश्तों पर जमीं धूल को उड़ा कर तो देखो
जो सोए हुए हैं उनको तुम जगा कर तो देखो
अहम और वहम दोनों को मिटा कर तो देखो
एक बार फिर से ज़िन्दगी को जी कर तो देखो
बेवजह यूँ ही कभी मुस्कुरा कर तो देखो
सारे झगड़े झंझट को मिटा कर तो देखो
एक बार दोस्ती का हाथ बढ़ा कर तो देखो
सबकी गलतियां और खामियां भुला कर तो देखो
एक बार तुम सबको गले लगा कर तो देखो
एक बार फिर से ज़िन्दगी को जी कर तो देखो
बेवजह यूँ ही कभी मुस्कुरा कर तो देखो
खिलखिला उठेगी ये ज़िंदगी तुम्हारी
बस एक बार सबको प्यार करके तो देखो...
#SwetaBarnwal
बेवजह यूँ ही कभी मुस्कुरा कर तो देखो
खिलखिला उठेगी ये ज़िंदगी तुम्हारी
बस एक बार सबको प्यार करके तो देखो
बीते लम्हों को एक बार भुला कर तो देखो
आने वाले पल को एक बार समेट कर तो देखो
अपने अंदर के डर को मिटा कर तो देखो
जीत का जुनून अपने अंदर जगा कर तो देखो
एक बार फिर से ज़िन्दगी को जी कर तो देखो
बेवजह यूँ ही कभी मुस्कुरा कर तो देखो
जो खो गया हो उसे तुम भुला कर तो देखो
किसी रोते को अपनी मुस्कुराहट दे कर तो देखो
अपने अंदाज़ से सबको अपना बना कर तो देखो
रूठों को बस एकबार मना कर तो देखो
एक बार फिर से ज़िन्दगी को जी कर तो देखो
बेवजह यूँ ही कभी मुस्कुरा कर तो देखो
अपने मन पर पड़े मैल को मिटा कर तो देखो
रिश्तों पर जमीं धूल को उड़ा कर तो देखो
जो सोए हुए हैं उनको तुम जगा कर तो देखो
अहम और वहम दोनों को मिटा कर तो देखो
एक बार फिर से ज़िन्दगी को जी कर तो देखो
बेवजह यूँ ही कभी मुस्कुरा कर तो देखो
सारे झगड़े झंझट को मिटा कर तो देखो
एक बार दोस्ती का हाथ बढ़ा कर तो देखो
सबकी गलतियां और खामियां भुला कर तो देखो
एक बार तुम सबको गले लगा कर तो देखो
एक बार फिर से ज़िन्दगी को जी कर तो देखो
बेवजह यूँ ही कभी मुस्कुरा कर तो देखो
खिलखिला उठेगी ये ज़िंदगी तुम्हारी
बस एक बार सबको प्यार करके तो देखो...
#SwetaBarnwal
No comments:
Post a Comment