Friday, 11 January 2019

दिल रो रहा है...

आ जाओ आज एक बार फिर से
कि ये दिल रो रहा है
छेड़ जाओ वो दिल के तार फिर से
कि ये दिल रो रहा है
बहुत चाहते थे जो हमे कभी
आज गुमनाम हो बैठे हैं
भर दो जीवन में वही रंग फिर से
कि ये दिल रो रहा है
तुम्हें पा कर खो दिया
या फिर तुम्हें कभी पाया ही ना था
इसी कश्मकश मे उलझी पड़ी है
ज़िन्दगी हमारी
आ जाओ आज एक बार फिर से
कि ये दिल रो रहा है...

#SwetaBarnwal 

No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...