Saturday, 31 March 2018

शायद तुमने भी रब से दुआ मांगी होगी 
किसी दिलवाले की चाह तुमने भी रखी होगी, 
शायद तेरे लिए ही हम इस जमीं पे आए होंगे, 
मोहब्बत मे तेरी हम खुद को फ़ना कर जाएंगे...

#SwetaBarnwal 
मेरी चाहत को हद मे ना बांधों तुम, 
क्यूंकि हम तुमसे बेहद मोहब्बत करते हैं... 

#SwetaBarnwal 
एक दिन जरूर जाएगी 
तेरी लापरवाही की आदत, 
जिस दिन तुझे ये याद करने वाली 
खुद एक याद बन कर रह जाएगी... 

#SwetaBarnwal 
एक आरज़ू है मेरी 
गर तुम पूरी कर सको, 
मेरी साँसें आख़िरी हो 
और तेरी बाहों का घेरा हो... 

#SwetaBarnwal 
दिल को हर पल 
तेरे आने की आस है, 
तुझसे मिल सकूं 
ऐसी ही कुछ प्यास है, 
सब कुछ तो है 
हासिल मुझे ज़िन्दगी मे, 
बस तेरी कमी है 
शायद इसलिए दिल उदास है...

#SwetaBarnwal 
जानती हूँ 
कि तुम मेरे हाथों की लकीरों में नहीं, 
फ़िर भी एक बार 
किस्मत से लड़ कर तुम मेरे हो जाओ... 

#SwetaBarnwal 
मेरे दिल को 
तेरे इज़हार का था इंतज़ार 
पर तेरी ख़ामोशी 
भी बहुत कुछ कह गई... 

#SwetaBarnwal 

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...