नमस्कार दोस्तों... 🙏🏻
अगर आपको मेरी लेखनी पसंद आये तो comment box मे comment करना ना भूलें...
आपका मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणा है...
धन्यवाद... 🙏🏻
#कटाक्ष#
एक पति की अभिलाषा उसकी पत्नी के प्रति...
आख़िर एक पति कैसी पत्नी चाहता है, अपनी पत्नी से किस तरह की आशाएं रखता है, आइए जानते हैं...
जय सिया राम बोलो जय सिया राम,
ऐसी संगिनी मुझे दे भगवान...
सुबह सवेरे चाय बनाए,
चाय बनाकर मुझे पिलाए,
सीने से लग कर मुझे रिझाए,
और कहे उठो उठो मेरी जान,
ऐसी संगिनी मुझे दे भगवान...
दिन भर घर के काज संवारे,
सास ससुर के पैर दबाये,
ननद को सर का ताज बनाए,
देवर का भी मान बढ़ाए,
और कहे मुझे पति महान,
ऐसी संगिनी मुझे दे भगवान...
घर के कामों में माहिर हो,
जब जो माँगों ले वो हाजिर हो,
खाना वो स्वादिष्ट बनाए,
बच्चों की tutor भी बन जाए,
रात को जो बन जाए मोहिनी,
ऐसी संगिनी मुझे दे भगवान...
पति परमेश्वर माने मुझको,
मैं जो कह दूँ सुन ले उसको,
मेरी हर बात का वो मान रखे,
मेरे ज़ज्बात का सम्मान करे,
चाहे करूँ मैं कैसे भी काम,
ऐसी संगिनी मुझे दे भगवान...
पुराने रिश्ते नाते भूल वो जाए,
मायके को पल में बिसराये,
भाई बहन और मित्र ना भाये,
बस मुझमे ही वो रम जाए,
ऐसी संगिनी मुझे दे भगवान...
जय सिया राम बोलो जय सिया राम,
ऐसी संगिनी मुझे दे भगवान...
#SwetaBarnwal
1 comment:
Hahaha...
Post a Comment