Thursday, 27 December 2018

हर कोई कलम का फनकार नहीं होता,
हर कोई शब्दों का जानकार नहीं होता,
पढ़ने वाले तो ख़ामोशियों को पढ़ लेते हैं,
हर कोई लफ़्ज़ों का तलबगार नहीं होता...

#SwetaBarnwal
मैं साया नहीं हमसाया हूँ तेरा
चाह कर भी दूर नहीं जा पाओगे
जब भी पूकारोगे तन्हाई में
अपने सामने ही मुझे तुम पाओगे...

#SwetaBarnwal

Wednesday, 5 December 2018

हर कोई कलम का फनकार नहीं होता,
हर कोई शब्दों का जानकार नहीं होता,
पढ़ने वाले तो ख़ामोशियों को पढ़ लेते हैं,
हर कोई लफ़्ज़ों का तलबगार नहीं होता...

#SwetaBarnwal

Monday, 3 December 2018

उम्मीद...

चलो आज अपनी मुश्किलों को हराते हैं,
एक बार फिर से हम खुलकर मुस्कुराते हैं,

गमों से आज अपने एक और दौड़ लगाते हैं
आँसुओं को अपने हम खुशी मे बदल जाते हैं

चलो एक बार ख़ुद को उड़ना सिखाते हैं
हौसलों को आसमां की बुलंदी पर ले जाते हैं

आज ख़ुद से ही हम एक शर्त लगाते हैं
जीत का अपने सर पर हम सेहरा सजाते हैं

रुक ना जाना हार कर किसी भी मोड़ पर
दुनिया को जीने का नया अंदाज़ सिखाते हैं


#SwetaBarnwal bbb
तेरी मुस्कान तेरी बातें और तेरी शरारती आँखें,
और क्या कहूँ यारा बस बहुत याद आते हो तुम...


#SwetaBarnwal 

Sunday, 2 December 2018

हमारी बातें उन्हें शिकायत लगती है
और खामोशियां नज़रअंदाज़ी,
दर्द उन्हें हमारा कभी दिखा नहीं
और हमारी मोहब्बत लगे उन्हें बेमानी...

#SwetaBarnwal 

थोड़ी सी हंसी...

मेरे होंठों पर थोड़ी सी हंसी रहने दे
दिल में बचपन वाली खुशी तो रहने दे... 

जो चाहे वो सोचने दो दुनिया वालों को 
मुझमे थोड़ी सी नादानियां तो रहने दे... 

वक़्त की हर कसौटी पे मैं खरी उतरुं
थोड़ा सा बाकी मुझमे हौसला तो रहने दे...

यूँ धुंध मे खो गए हैं मेरे सभी अपने
उनके लौट आने का इंतजार तो रहने दे...

ख़ुद से ही हार बैठी हूँ आज मैं यहाँ,
एक बार फिर जीतने का भरोसा तो रहने दे...

हर कोई यहाँ अंधेरे का साथी है बना
मेरे दिमाग में बगावत की आंधी तो रहने दे...

मर चुके हैं यहाँ दिलों से एहसास सबके
मेरे दिल में बाकी थोड़ी सी कसक तो रहने दे...

सब ख़ामोश थे और लुट रहा था ये जहां
मेरे आँखों में उसकी थोड़ी सी दर्द तो रहने दे...

छीन ले आज भले ही सर से तु छत मेरे
पैरों के नीचे बाकी थोड़ी सी जमीं तो रहने दे...

#SwetaBarnwal



ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...