मेरे ज़िंदगी के सफर के ओ मेरे हमसफ़र
चलना साथ मेरे तुम यूँ ही उम्र भर
चाहे हो राहों में कितने भी कांटे
या हो फिर गमों की अंधियारी रातें
ना छोड़ना कभी तुम दामन मेरा
मिल जाएगी मंज़िल साथ हो तुम अगर
मेरे ज़िंदगी के सफर के ओ मेरे हमसफ़र
चलना साथ मेरे तुम यूँ ही उम्र भर
धुंध मे जो खो जाए ये रस्ता कभी
रूठ कर जो हो जाए तुमसे खफा कभी
कस कर समेट लेना मुझको बाहों में तुम
जल उठेंगे सौ दिए हर तम को चीर कर
मेरे ज़िंदगी के सफर के ओ मेरे हमसफ़र
चलना साथ मेरे तुम यूँ ही उम्र भर
छोटा सा बसाएंगे हम अपना आशियाँ
होगा वहीं पे अपने सपनों का जहां
मिले इस कदर कि बिछड़े ना कभी
खुशियाँ हो हर पल ना हो गमों का बसर
मेरे ज़िंदगी के सफर के ओ मेरे हमसफ़र
चलना साथ मेरे तुम यूँ ही उम्र भर
#SwetaBarnwal
चलना साथ मेरे तुम यूँ ही उम्र भर
चाहे हो राहों में कितने भी कांटे
या हो फिर गमों की अंधियारी रातें
ना छोड़ना कभी तुम दामन मेरा
मिल जाएगी मंज़िल साथ हो तुम अगर
मेरे ज़िंदगी के सफर के ओ मेरे हमसफ़र
चलना साथ मेरे तुम यूँ ही उम्र भर
धुंध मे जो खो जाए ये रस्ता कभी
रूठ कर जो हो जाए तुमसे खफा कभी
कस कर समेट लेना मुझको बाहों में तुम
जल उठेंगे सौ दिए हर तम को चीर कर
मेरे ज़िंदगी के सफर के ओ मेरे हमसफ़र
चलना साथ मेरे तुम यूँ ही उम्र भर
छोटा सा बसाएंगे हम अपना आशियाँ
होगा वहीं पे अपने सपनों का जहां
मिले इस कदर कि बिछड़े ना कभी
खुशियाँ हो हर पल ना हो गमों का बसर
मेरे ज़िंदगी के सफर के ओ मेरे हमसफ़र
चलना साथ मेरे तुम यूँ ही उम्र भर
#SwetaBarnwal
No comments:
Post a Comment