Tuesday, 26 February 2019

मौन नहीं रहना हमको...

देश झुलस रहा है आज हमारा आतंकी हमलों से
और सिपाही कुचले जा रहे हैं पत्थर की फौज़ों से
नही लिखना है आज हमे हास्य प्रेम या करुण पुकार
ऐसी वाणी भरनी है जो हर बच्चा बन जाए महाकाल
वीर शहीदों की छवि बसी है इन नैनन की ज्योति मे
देश की रक्षा की खातिर जिसने अपना सर्वस्व बलिदान दिया
अब तो सबक सिखाना होगा पाक को ये बतलाना होगा
छुप कर जिसने वार किया इंसानियत को शर्मसार किया
अब इनको इनकी असली औकात दिखानी होगी
भारत की असली शक्ति अब इनको बतलानी होगी
दे दो खुली छूट हमारी सेना को अब मौन नहीं रहना हमको
मिटा डालो पाक को नक्शे से कि अब और नहीं सहना हमको


#SwetaBarnwal 

No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...