Sunday, 14 October 2018

तुम मेरे हो...

मेरे मन के किसी कोने में छुपा एहसास हो तुम,
मेरे इस सूने से जीवन में प्यार की मिठास हो तुम,
जो अब तक मुझ तक ही सीमित था तुम भी जान लो,
तुम मेरे हो, सिर्फ़ मेरे, हाँ तुम सिर्फ़ और सिर्फ़ मेरे हो...

उलझी सी है ये जीवन बगिया, तुम उसके पालनहार हो,
भँवर में अटकी नैया अपनी, तुम उसके खेवनहार हो,
महसूस किया करती हूँ मैं हरदम हर पल जिसको,
तुम मेरे हो, सिर्फ़ मेरे, हाँ तुम सिर्फ़ और सिर्फ़ मेरे हो...

रास्ता भी तुम हो मेरे सफ़र की मंज़िल भी तुम ही हो,
तुम सागर हो मेरे मन का और मैं तेरा किनारा हूँ,
मेरा जीवन बिखरा सा, और तुम सुनहरा धूप सा,
तुम मेरे हो, सिर्फ़ मेरे, हाँ तुम सिर्फ़ और सिर्फ़ मेरे हो...

एक सादगी सी बातों में, एक चाहत का एहसास लिए,
एक अनजाना सा बंधन है, दिल में प्यार का पैगाम लिए,
एक ख़ामोशी सी छाई है, फिर भी हर बार यही दुहराता है,
तुम मेरे हो, सिर्फ़ मेरे, हाँ तुम सिर्फ़ और सिर्फ़ मेरे हो...

जन्मों का ये बंधन है, कोई किस्मत की बात नहीं,
हम तुम मिलते आएंगे, कोई दो पल का ये साथ नहीं,
मेरे लफ्ज़ मेरी कविता हो तुम, मेरे इश्क़ की गीता हो तुम,
हाँ तुम मेरे हो, सिर्फ़ मेरे, हाँ तुम सिर्फ़ और सिर्फ़ मेरे हो...

#SwetaBarnwal











Thursday, 11 October 2018

किसी ने कहा हमसे ;

औरो की तरह हम नही लिखते है
डायरियां..!!
बस याद तुम्हारी आती है
और बन जाती है शायरियां..

तो हमने भी कह दिया ;


जिसकी याद में आप
शायरियाँ बनाते हो,
क्या कभी उसको भी
ये एहसास कराते हो...

#SwetaBarnwal
जानती हूँ
खुशियों की सौदागर ये पूरी दुनिया है,
मगर याद रखना
जब भी तुम गम बेचोगे पहले खरीदार हम होंगे...

#SwetaBarnwal

Tuesday, 9 October 2018

आ जाना...

उन भूली बिसरी यादों को
एक बार संजोने आ जाना,
जो किये थे वादे कभी तूने
एक बार उसको निभाने आ जाना,
है सदियों से तेरा ही इंतज़ार,
बस एक झलक दिखाने आ जाना,
जिन आँखों पे मरते थे तुम
उनसे गिरते आँसू पोछने आ जाना,
इन लबों पे एक बार वही
तुम हंसी सजाने आ जाना,
इश्क़ से ऐतबार उठ ना जाए,
बस उस इश्क़ की लाज़ रखने आ जाना...

#SwetaBarnwal

Monday, 8 October 2018

दिल धड़क जाए तेरा बस नाम से मेरे,
ऐ ख़ुदा कुछ तो ऐसी इनायत कर दे...

#SwetaBarnwal 

तुम तुम ना रहे...

बात बस इतनी सी है यारा
कि अब तुम तुम ना रहे,

ना वो बातें रही
ना वो मुलाकातें रही,
ना वो प्यार का एहसास
दिल में तेरे बाकी रहा,
बात बस इतनी सी है यारा 
कि अब तुम तुम ना रहे, 

ना वो अल्फाज़ रहे
ना वो जज़्बात रहे,
ना वो प्यार का मौसम रहा
ना वो अंदाज़-ए-बयां रहा,
बात बस इतनी सी है यारा 
कि अब तुम तुम ना रहे, 

ना वो तेरी चुहलबाजीयां रही, 
ना वो मदमस्त निगाहें रही,
ना तेरी आँखों में वो चाहत रही, 
ना उन आँखों में मेरे लिए तड़प रही, 
बात बस इतनी सी है यारा 
कि अब तुम तुम ना रहे, 

कभी तेरा भी दिल तड़पता था, 
बेचैन होता था तू मेरे लिए,
इंतज़ार तुझे भी रहता था मेरे आने का, 
अब तो बस बेरुखी का आलम है, 
बात बस इतनी सी है यारा 
कि अब तुम तुम ना रहे,

तेरी पनाहों में सुकून मिलता था मुझे,
तेरे दीदार को तरसता था ये मन, 
आज है सिर्फ़ एकतरफा मोहब्बत
और सदियों का इंतज़ार मेरी आँखों में
बात बस इतनी सी है यारा
कि अब तुम तुम ना रहे...


#SwetaBarnwal









हवा में आज ये खुशबु कैसी,
लगता है तुझे छू कर आई है...

#SwetaBarnwal 

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...