Saturday, 16 November 2019

मोहब्बत अगर चूड़ी है तो उसे टूट जाने दो,
एक बार हाथों में उसे खनक जाने दो...
दो पल के लिए सही भर जाने दो रंग जीवन में,
फ़िर चाहे तो इसे टूट कर बिखर जाने दो...

#SwetaBarnwal

Friday, 15 November 2019

आत्महत्या...

बड़ी आसानी से जिस ज़िन्दगी को तुम एक पल में गंवा बैठते हो,
कभी सोचा है उस जीवन को लाने में एक मां को नौ महीने लगते हैं,
अपने खून को जलाती है अपने दूध से वो सिंचती है,
ना जाने किस दर्द से वो गुजरती है तब जाकर उसमे वो जान भरती है,
बड़ी ही जतन से एक पिता ने पाला था जिसे उसे एक पल में गंवा देते हो,
ना जाने किस बात का मलाल रहा होगा दिल में,
ना जाने कैसे कैसे सवाल दिए होंगे उसको ज़िन्दगी ने,
ऐसे भी क्या हालात थे, ना जाने कैसे कैसे जज़्बात थे,
क्यूं ऐसा कदम उठा गया वो, क्यूं अपनों को भुला गया वो,
क्यूं एक बार भी उसका नहीं सोचा जिसने उसके लिए अपना सब कुछ गंवाया,
ऐसी भी क्या मजबूरी थी, क्यूं आत्महत्या इतनी जरूरी थी,
क्यूं वो अपना दर्द किसी से कह ना पाया, क्यूं जीवन को दांव पर लगा बैठा,
माना ऊंची नीची राह है ज़िन्दगी की,आसान नहीं था पार उतरना,
पर क्या मौत इतनी आसान लगी जो याद आया ना कोई चेहरा,
एक बार जरा तुम रुक जाते कुछ अपनी कहते कुछ औरो की सुनते,
कोई मुश्किल इतनी बड़ी नहीं जिसका मिलता कोई समाधान नहीं,
बस एक बार हाथ तुम बढ़ा जाते ज़िन्दगी को गले से लगा जाते,
#आत्महत्या का फ़िर ख़्याल ना आता जीवन से मोह जगा जाता...
बस एक बार अगर जो सोचा होता क्या होगा तेरे जाने से,
क्या गुजरेगी तेरे मां बाप पर, क्या होगा तेरे सगे संबंधों का,
प्रियजनों को रोते छोड़ गया तू सब से रिश्ते तोड़ गया तू,
नादान कहूं तुझे या फिर शैतान कहूं, पर जो भी था किसी की संतान था तू,


#SwetaBarnwal
Char char betiyan jis ghar me hansi khel kar aadhi zindgi bita gai,

Usi ghar me bahu ek din ke liye bhi sukun ki ek sans le na saki....

Bitter but true...😧😢

Tuesday, 12 November 2019

कविता...,

Bahut kuchh kah jati hai ye kavita,
Hal is dil ka suna jati hai ye kavita,
Kah na sako jo koi bat tum kisi se
Vo darda bhi bayan kar jati h kavita,
Shabdon se mile jo shabda ban jati hai ye kavita,
Apna ho ya paraya sabke dil ko chhu jati hai ye kavita,
Kabhi khushiyon ke pal to kabhi gam ke aansu piroti h kavita,
Man ke har halat ko sanjo jati hai ye kavita,
Padhe jo koi to har dil ko lubha jati hai ye kavita,
Padhne valon ke dil me kai sawal jagati hai ye kavita,
Gar jo koi puche hal-e-dil to kah do ki hai bas ye ek kavita...

#SwetaBarnwal
जीने की एक वजह मिलती नहीं,
कि ज़िन्दगी हज़ारों गम दे जाती है..।

#SwetaBarnwal

Thursday, 3 October 2019

मोहब्बत इबादत है चुपचाप किजिये...
खुले आम सड़कों पर ना इसे बदनाम किजिये...

#SwetaBarnwal
काश कोई ऐसा होता मेरी भी ज़िंदगी मे,
साथ जिसके ख़ामोशी मे भी बात पूरी हो जाती,

#SwetaBarnwal

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...