Saturday, 1 December 2018

खुल कर मुस्कुरा... 😘

ऐ यार...!
तु एक बार खुल कर मुस्कुराना सीख ले,
हंस कर हर गम को गले लगाना सीख ले,
होंठों पर तु अपने हंसी सजाना सीख ले,
हर हालात से तु डट कर लड़ना सीख ले,

ऐ यार...!
जहाँ हंसी होती है वहां ज़िन्दगी होती है
माथे पर उसके सूरज का तेज होता है
कांधे पर उसके हौसलों की गठरी होती है
उसके इरादों मे जीत का जुनून होता है

ऐ यार...!
कौन है इस जहां मे जिसे गम ने छुआ नहीं
वो कौन है यहाँ जिसे वक़्त ने कभी लुटा नहीं
रख हौसला दिल में और चेहरे पर मुस्कान तु
जीतने के लिए इससे जरूरी सामान होता नहीं

ऐ यार...!
ज़िन्दगी से जब तू मिले तो मिलना उजाला बन
खिलखिलाती धूप बन बारिस की फुहार बन
जो भी तुझसे मिले बस तुझमें ही खो हो जाए
लाख गम हो सीने में चेहरे पे वो मुस्कान रख

ऐ यार...!

#SwetaBarnwal


No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...