ये मुस्कान यारों
कमाल कर जाए
बड़ी ही अनमोल
धरोहर है ये
जिसके पास हो
उसे मालामाल कर जाए
पल में गैरों को
अपना कर जाए
हर दर्द की
दवा है ये
ऊपर वाले की
दुआ है ये
ये मुस्कान यारों
कमाल कर जाए
देने वाले का
कुछ नहीं जाता
लेने वाले को
खुशहाल कर जाए
हर असंभव को
संभव कर जाए
दर्द मे भी सबको
जीना सीखा जाए
तन्हाई में भी ये
कई रंग भर जाए
हर महफ़िल को
रंगीन कर जाए
ये मुस्कान यारों
कमाल कर जाए
जीने की सबको
नई राह दिखाए
मुश्किलों से ये
लड़ना सीखलाए
प्यार की ये
ज्योत जलाए
हर दिल को
अपना बना जाए
ये मुस्कान यारों
कमाल कर जाए
कभी किसी बच्चे की
हंसी में पलती है
कभी किसी बुजुर्ग की
दुआओं मे संवरती है
कभी गरीबी मे
उभर जाए
कभी अमीरी मे
निखर जाए
ये मुस्कान यारों
कमाल कर जाए
इसका ना कोई रंग है
ना रूप ना मजहब
ना उम्र की सीमा
ना जन्म का बंधन
ना कोई बंदिश
ना इसपे किसी का पहरा
ये मुस्कान यारों
कमाल कर जाए ...
#SwetaBarnwal
कमाल कर जाए
बड़ी ही अनमोल
धरोहर है ये
जिसके पास हो
उसे मालामाल कर जाए
पल में गैरों को
अपना कर जाए
हर दर्द की
दवा है ये
ऊपर वाले की
दुआ है ये
ये मुस्कान यारों
कमाल कर जाए
देने वाले का
कुछ नहीं जाता
लेने वाले को
खुशहाल कर जाए
हर असंभव को
संभव कर जाए
दर्द मे भी सबको
जीना सीखा जाए
तन्हाई में भी ये
कई रंग भर जाए
हर महफ़िल को
रंगीन कर जाए
ये मुस्कान यारों
कमाल कर जाए
जीने की सबको
नई राह दिखाए
मुश्किलों से ये
लड़ना सीखलाए
प्यार की ये
ज्योत जलाए
हर दिल को
अपना बना जाए
ये मुस्कान यारों
कमाल कर जाए
कभी किसी बच्चे की
हंसी में पलती है
कभी किसी बुजुर्ग की
दुआओं मे संवरती है
कभी गरीबी मे
उभर जाए
कभी अमीरी मे
निखर जाए
ये मुस्कान यारों
कमाल कर जाए
इसका ना कोई रंग है
ना रूप ना मजहब
ना उम्र की सीमा
ना जन्म का बंधन
ना कोई बंदिश
ना इसपे किसी का पहरा
ये मुस्कान यारों
कमाल कर जाए ...
#SwetaBarnwal

No comments:
Post a Comment