Wednesday, 3 July 2019

याद आता है... बचपन...

याद आता है बहुत अपना वो प्यारा सा बचपन

वो माँ की गोद वो पिता का दुलार
वो भाई बहन से लड़ना झगड़ना
वो हंसी ठिठोली वो रूठना मनाना
दोस्तों की टोली मिलकर धूम मचाना

याद आता है बहुत अपना वो प्यारा सा बचपन

वो गर्मी की छुट्टियों में नानी के घर जाना
रात को राजा रानी और पारियों की कहानी
माँ की मार से बच दादी की गोद में छुपना
भूत प्रेत के डर से राम नाम जपना

याद आता है बहुत अपना वो प्यारा सा बचपन

खेल खेल में ज़िंदगी के गुर सीख लेते थे
खुब गिरते थे फ़िर भी कभी ना रुकते थे
माँ की साड़ी पहन दुल्हन बन जाना
ख़ुद को आईने मे सौ बार निहारना

याद आता है बहुत अपना वो प्यारा सा बचपन

कू कू कर कोयल को चिढ़ाते थे
थक जाते थे पर हार ना मानते थे
आम के पेड़ों पर वो झूला झूलना
गर्मी की दुपहरी में भी दौड़ लगाना

याद आता है बहुत अपना वो प्यारा सा बचपन

रात को खुले आसमां के नीचे सब एक साथ सोते थे
कभी टूटते तारे को देखते थे तो कभी मुराद मांगते थे
उड़ते हवाई जहाज की रोशनी के साथ सपनों मे खोना
कभी जुगनूओं के पीछे भागना कभी उसे मुट्ठी में बांधना

याद आता है बहुत अपना वो प्यारा सा बचपन

याद आती है बहुत वो गुड्डे गुड़िया की शादी
वो पल वो ज़िंदगी वो आसमान में उड़ने की आज़ादी
वो गिल्ली डंडा वो चूड़ी, कंचे, गोटी की तीज़ोरी
सीख लेते थे लूडो से ज़िन्दगी के उतार चढ़ाव
वो चढ़ना गिरना फ़िर गिर के संभलना

याद आता है बहुत अपना वो प्यारा सा बचपन

#SwetaBarnwal 

No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...