Tuesday, 4 June 2019

नानी...

माँ की माँ होती है नानी
बड़ी ही प्यारी बड़ी सयानी
सीने से लगाती है नानी
खुब लाड़ लड़ाती है नानी
माँ की मार से बचाती है
कहानी रोज सुनाती है नानी
दूध मलाई खुब खिलाती है
मीठी लोरी हमे सुनाती है
चेहरे पर इनके रौनक रहती
मुँह में अमृत वाणी है
हर गुण उनमे भरा हुआ
मेरे हिस्से आई वो जैसे
ख़ुदा की कोई मेहरबानी है
जब भी जाते हैं हम घर उनके
जहाँ का प्यार लुटाती वो
बना कर स्वादिष्ट व्यंजन
जी भर कर हमे खिलाती है
संयम, हिम्मत, प्यार और विश्वास
ये सब हमें सिखाती है
अपनी खट्टी मीठी बातों से
हम सबको खुब हंसाती है
हर बात की है समझ उनको
देश दुनिया का है ज्ञान उन्हें
नानी माँ के किस्से और नुस्खे
दुनिया भर में धूम मचाये
घर की वैध,
जड़ी-बूटी की जानकार है नानी
संस्कारों की खान है नानी
हरकतें उनकी है बचकानी
माँ की माँ होती है नानी
बड़ी ही प्यारी बड़ी सयानी


#SwetaBarnwal

No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...