Friday, 7 June 2019

जल है तो कल है... 💦

जल है तो जीवन का अर्थ है
वर्ना सब कुछ व्यर्थ है
जल से ही सृष्टि है
जल से ही होती वृष्टि है
नहीं बचाया जल को तो
ख़ुद भी हम जल जाएंगे
एक बूंद जल के ख़ातिर
अपनों का लहू बहाएंगे
भीषण नरसंहार होगा
चारों ओर मौत का मंजर होगा
रिश्ते नाते झूठे होंगे
होगी जल की मारामारी
लाखों मे जल बिकेगा
दबंगों की होगी उसपे पहरेदारी
नदी नाले सब सूख रहे
उजड़ रहे हैं वृक्ष और जंगल
मत करो तुम जल की बर्बादी
शून्य हो जाएगी धरा की आबादी
आने वाली पीढ़ी अपनी
प्यासी ही मर जायेगी
कब तक इसकी बर्बादी का
तुम यूँ ही जश्न मनाओगे
लुप्त हो गया एक बार धरा से
फ़िर कभी नहीं ला पाओगे
जल संकट गहराया जो
तुम प्यासे ही मर जाओगे
पड़ी जरूरत उस वक़्त तो
बोलो कहाँ से लाओगे
तेरी लापरवाही से एक दिन
इस दुनिया से जल मिट जाएगा
आने वाला कल भी
बस आज मे सिमट जाएगा
जल के बिना इस दुनिया में
जीवन सबका मुश्किल है
इंसान ही नहीं पशु पौधे और पंछी
सब का जीवन इसमे शामिल है
मान भी जाओ आज मेरी बात
वर्ना हो जाएगा सब कुछ बरबाद
जल है तो कल है
वर्ना सब मुश्किल है...

#SwetaBarnwal







#SwetaBarnwal 

No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...