हमारा आज हमारे कल से बेहतर है,
क्यूंकि हम मे जीने का हुनर है...
हमने हर मुश्किलों को ठोकर मारी,
मुस्करा कर किया हर मुसीबत का सामना,
अपने हौसलों को कभी हमने टूटने ना दिया,
टूटे अरमाँ मगर ख़ुद को कभी टूटने ना दिया,
हमारा आज हमारे कल से बेहतर है,
क्यूंकि हम मे जीने का हुनर है...
कोई साथ दे ना दे हमने कदम आगे ही बढ़ाया,
मुह मोड़ गए सब पर कोई हमें तोड़ ना पाया,
अकेले चलती गई कभी पीछे मुड़ कर ना देखा,
टूटे सपने मगर ख़ुद को झुकने ना दिया,
हमारा आज हमारे कल से बेहतर है,
क्यूंकि हम मे जीने का हुनर है...
#SWETABARNWAL
No comments:
Post a Comment