Wednesday, 31 January 2018

"हद कर दिया"

"हद कर दिया" 

वाह रे जमाना तूने तो हद कर दिया,
ससुराल के आगे मायके को रद कर दिया...

बड़ी नाज़ों से जिसने पाला-पोसा,
आज एक झलक को उसे मोहताज़ कर दिया,
कल के छोकरे को सर का ताज कर दिया,
पति को परमेश्वर और पिता को पराया कर दिया... 

वाह रे जमाना तूने तो हद कर दिया,
ससुराल के आगे मायके को रद कर दिया...

पिता लाचार बेबस बिस्तर पर पड़ा, 
बेटी को देखने को उसका दिल है अड़ा, 
बड़ी विनती की तब बिटिया ने तुझसे, 
पराया होने का तूने उसे अहसास कराया, 
ससुराल और ससुराल वाले ही अब तेरे अपने हैं, 
उसको ये फरमान सुनाया, 
रोती गिड़गिड़ाती रह गई बेटी तुझको तरस ना आया... 

वाह रे जमाना तूने तो हद कर दिया,
ससुराल के आगे मायके को रद कर दिया...

जिसकी कोख में पली वो, 
पल में उसी से बेगाना कर दिया, 
होली, दशहरा, दिवाली सब मे,
तूने उसको रुसवा कर दिया,
वो यादें अतीत की वो मोहब्बत माँ-बाप की,
सबको तूने उसकी ज़िन्दगी से रद कर दिया...

वाह रे जमाना तूने तो हद कर दिया,
ससुराल के आगे मायके को रद कर दिया...

#SwetaBarnwal 

No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...