"अच्छा लगता है "
तेरी बातें अच्छी लगती है,
तेरी चाहत सच्ची लगती है
तू यार है मेरा,
ये ख्याल अच्छा लगता है,
मैं तुझको चाहूँ बेइन्तेहाँ
तू भी मुझको ही चाहे, ये सोच के अच्छा लगता है...
तुझसे है मेरा जन्मों का नाता,
तेरा साथ मुझको सबसे अच्छा लगता है...
बहुत खूबसूरत लगने लगी है ये ज़िन्दगी,
तेरी हर बात मुझको सच्ची लगती है...
तेरे साथ चलने को तैयार हूँ मैं फ़लक तक,
तेरा साथ होना मुझे अच्छा लगता है...
तेरे खातिर जान भी दे दूँ मैं अपनी,
पर तेरे संग जीना अच्छा लगता है...
यूँ तो तन्हा भी कट जाती ये ज़िन्दगी,
पर तेरा पास होना अच्छा लगता है...
#SwetaBarnwal
No comments:
Post a Comment