Tuesday, 5 June 2018

बेटी...

मैं बेटी हूँ इसका अफसोस ना होने दूंगी बाबा,
एक बार मुझे भी बेटे सा प्यार दे दो बाबा,
मैं भी सुरज बन आसमान में चमकूंगी बाबा,
एक बार मुझ पर भी तो ऐतबार कर ले बाबा...
मैं भी तो तेरा एक हिस्सा हूँ बाबा, 
तेरी अनकही कहानी का किस्सा हूँ बाबा, 
मैं भी एक दिन तेरा नाम ऊंचा करूंगी बाबा, 
तेरे बुढ़ापे का मैं भी सहारा बनूंगी बाबा... 

#SwetaBarnwal

हर उस इंसान के लिए जिसने बेटियों को बोझ समझ उनकी आहुति दी है या उनका तिरस्कार किया है... 😢😢

No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...