Friday, 19 October 2018

जी चाहता है...

जी चाहता है आज कुछ बयां करूं,
जो दिल में है मेरे उसका ऐलान करूं,
तुझसे है मोहब्बत ये जानते हैं हम,
आज ये इज़हार मैं सरे आम करूं,
ख्वाबों में तो तुम हर रोज मिलते हो,
हकीकत जो हो जाए वो अल्फाज़ लिखूं,
हर पल जो छाया रहता है मुझपे नशा सा,
दिल की हर धड़कन मैं तेरे नाम लिखूं,
ख्यालों में जो हर वक़्त एहसास होता है,
जी चाहता है उसे लफ़्ज़ों में बयां करूं,
जिस्म हूँ मैं तेरी और मेरी जान हो तुम,
सारी ज़िंदगी आज मैं बस तेरे नाम लिखूं...

#SwetaBarnwal






No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...