ऐ रात..!
आज की रात
थोड़ा आहिस्ता चलना...
मैं ख्वाबों में आज
ज़िन्दगी जीने वाली हूँ,
किसी ने वादा किया है
मुझसे मिलने का,
मुझे बाहों में भरने का
मुझे अपना बनाने का,
आज की रात
थोड़ा आहिस्ता चलना...
मैं ख्वाबों में आज
ज़िन्दगी जीने वाली हूँ,
किसी ने वादा किया है
मुझसे मिलने का,
मुझे बाहों में भरने का
मुझे अपना बनाने का,
ऐ रात..!
आज की रात
थोड़ा आहिस्ता चलना...
कहीं घड़ियां
कम ना पड़ जाए,
वो अपनी मुलाकात
अधूरी सी ना रह जाए,
दिल के जज़्बात
दिल में ही ना रह जाए,
ऐ रात..!
आज की रात
थोड़ा आहिस्ता चलना...
#SwetaBarnwal
.
No comments:
Post a Comment