Saturday, 5 May 2018

ख़ामोश मोहब्बत... 😔

आख़िरी साँस तक
हम तेरा इंतज़ार करेंगे,
तुम भूल भी जाओ
तो हम तुम्हें भूल नहीं पाएंगे,
है यकीन हमे
तुम कभी तो लौट कर आओगे,
गर ना भी आए तो
तो हम चुपचाप चले जाएंगे,
तेरी मोहब्बत पर
हम एक उंगली ना उठाएंगे,
इस रिश्ते को हम
ताउम्र निभाते चले जाएंगे,
ना कोई शिकवा है
ना कोई शिकायत होगी तुझसे,
बस आँखों में
तेरी बेवफ़ाई के दर्द लिए जाएंगे,
ना कोई उम्मीद तुझसे
ना रस्मों के बंधन में तुझे बांधेंगे,
ये वादा है #श्वेता का
हम यूँ ही तुझसे इश्क़ किए जाएंगे...

#SwetaBarnwal 



No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...