Thursday, 23 May 2019

2109 चुनावी परिणाम...

लो एक बार फिर से मोदी सरकार है आई
दिन रात की मेहनत से ये सफलता है कमाई
यूँ ही शौखिया विदेशी दौरे पर नहीं जाते थे
बड़ी ही दुरुस्त विदेशी नीति इन्होने बनाई
जातिवाद और वंशवाद से कहीं ऊपर उठकर
2019 मे फ़िर से भाजपा की सरकार आई
ना धर्म की लड़ाई लड़ी और ना आरक्षण की
बस विकास का मंज़र देशवासियों को दिखाया
ना देश को झुकने दिया ना फौज़ीयों को मरने दिया
पाकिस्तान को उसके ही घर में औकात दिखाई
बड़ी ही जतन से उन्होने ये इज़्ज़त है पाई
नही कोई खैरात मे ये जीत उनके हिस्से है आई
ना सरकारी खर्चे पर अपने परिवार को दुनिया घुमाया
ना ही भारत की राजनीति को अपनी वसीयत बनाई
मोदी हटाओ अभियान में सारे कुत्ते बिल्ली एक हो गए
इस पर भी हर जगह मोदी लहर ही है छाई
विपक्ष की काली करतूतों ने उसका पत्ता साफ किया
जनता ने एक बार फिर मोदी जी की सरकार बनाई
इनके लिए पूरा हिंदुस्तान ही इनका परिवार है
मोदी बस एक नाम नहीं अपितु एक सोच है
जो बदल सकता है भारत का आने वाला कल
रख सकता है वो एक नए हिंदुस्तान की नींव
मोदी एक आवाज़ है बर्षों से सोई हुई आवाम की
मोदी एक पहचान है नए भारत वर्ष की
यूँ ही नहीं उन्होने ये प्रचंड कामयाबी है पाई
बड़ी मुसीबतों का सामना कर जनता के दिल में जगह बनाई
सालों के बाद भारत में ऐसी कोई सरकार है आई
जिसने जनता के वोट पे ही नहीं दिलों में भी जगह बनाई...

#SwetaBarnwal 

No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...