कोई तो ऐसी जगह होगी इस धरा पर
जहाँ इंसानियत होती होगी पहले दरज़े पर
कोई तो होगा ऐसा जो ईन्सान से प्यार करता होगा
करता होगा ख़ुदा की बन्दगी उसके कहर से डरता होगा
कोई तो होगा ऐसा जो भाईचारे का व्यापार करता होगा
बुझा कर आग नफ़रत की दिलों में प्यार भरता होगा
कोई तो होगा ऐसा जो छुपा कर अश्क आँखों में
खुशी से गले लगाकर सबको बीमार करता होगा
#SwetaBarnwal

इस रंग बदलती दुनिया में कोई तो होगा ऐसा जो
मिटा कर भेद रंगों का सबको एक रंग में रंगता होगा
ज़िन्दगी के बचे लम्हें बस इस आस में जिए जा रहा हूँ
कोई तो होगा जो जमीं को सरहदों से आज़ाद करता होगा...
No comments:
Post a Comment