Tuesday, 7 May 2019

समय...

अब तक की ज़िंदगी में आपने
बहुत कुछ पाया होगा
तो बहुत कुछ खोया होगा
किसी को ठुकराया होगा
तो किसी को गले लगाया होगा
किसी को कभी सताया होगा
तो किसी को मनाया भी होगा
किसी के आँसुओं की वजह बने होगे
तो किसी को कभी हंसाया भी होगा
कभी खुशी तो कभी दर्द हिस्से में आया होगा
किए होंगे मन चाहे काम कई बार
तो कभी प्रभु इक्षा को ही अपनाया होगा
कभी जीत का परचम लहराया होगा
नए अनुभवओं से गलतियों को सहलाया होगा
शायद छीन ली हो किस्मत ने
आपसे आपकी प्यारी चीज कोई
पर कहीं किसी मोड़ पर
नई अनमोल चीज से जरूर मिलाया होगा
आप भले ही ना बदले हों ज़िंदगी की दौड़ में
पर आपका कोई ना कोई अंदाज़ तो बदला होगा
अपनी खुशियों को सबके साथ बांटा होगा
हर गम को अकेले ही गले लगाया होगा
कभी ना कभी तो सपनो पे कला साया मंडराया होगा
भीड़ में रहकर भी तन्हाई का दामन थामा होगा
गुज़र रहा है ये वक़्त वो सारे बीते पल समेट कर
जिस पर आपने कभी अपना हक़ जताया होगा
जी भर कर जी लो ये जो #आज जा रहा है
लाख कर लो जतन ये #समय लौट कर नहीं आएगा, 
समेट लो हर इक लम्हें को, ना फिर ये दौर आएगा, 
यादों के पंख लगा ये वक़्त कहीं उड़ जाएगा... 


#SwetaBarnwal



No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...