तेरे लिए सपनों की एक हसीं दुनिया बनाई है मैंने
दो पल के लिए ही मेरी इस दुनिया में आओ तो तुम
ना जाने क्यूँ अब तक दूर खड़े हो मुझसे
छोड़ कर सबकुछ मेरी बाहों में समा जाओ तो तुम
मैं तो हर पल तेरे ही ख्यालों में खोई रहती हूँ
कुछ पल के लिए मेरे ख्यालों में खो जाओ तो तुम
मैंने तो अपना सर्वस्व मान लिया है तुझको
बस एक बार मेरे हो जाओ तो तुम
शुरु करते हैं मोहब्बत की एक नई दास्तां
कुछ पल का ही सही साथ निभा जाओ तो तुम
जिस कदर पहली बार हाथ थामा था मेरा
एक बार फिर से मेरी ओर हाथ बढ़ाओ तो तुम
पहली मुलाकात में जैसे इशारों में बात हुई थी
फ़िर उसी तरह हमसे नज़रें मिलाओ तो तुम
जिस जगह हम पहली बार मिले थे
उसी जगह एक बार फिर हमसे मिलने आओ तो तुम
मेरा वज़ूद बस तुझमें सिमट कर रह गया है
एक बार ख़ुद आकर मुझमे समाओ तो तुम
हर जतन कर लिया हमने इस दूरी को मिटाने की
बस एक कदम मेरी ओर बढ़ाओ तो तुम
ख़ुद की नज़र से रोज़ देखती हूँ ख़ुद को
एक बार अपनी नज़र से मुझको देख जाओ तो तुम
जानते हैं ये जमाना है प्यार का दुश्मन
बस एक बार जमाने को भूल जाओ तो तुम
जो कभी किसी ने भी ना किया हो
इश्क़ मे एक बार कुछ ऐसा कर जाओ तो तुम...
#SwetaBarnwal

No comments:
Post a Comment