क्या मिलता है
किसी को किसी का दिल दुखाकर,
क्या मिलता है
किसी को नीचा दिखा कर
क्या मिलता है
किसी के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा कर,
क्या मिल जाता है
किसी की खुशी में आग लगा कर,
क्यूँ अपनी ज़िन्दगी में
ख़ुश नहीं रहते हैं लोग,
क्यूँ किसी और की ज़िन्दगी में
झांकते हैं लोग
क्यूँ किसी के
आँखों में आँसुओं की वजह बनते हैं लोग
क्यूँ अपने दुख से ज्यादा
दूसरे की खुशी में तड़पते हैं लोग
क्यूँ किसी और का जीना
दुश्वार कर जाते हैं लोग
आख़िर क्यूँ किसी की
कामयाबी से जल जाते हैं लोग,
आख़िर क्यूँ किसी को
मौत के मुंह में ले जाते हैं लोग...
#SwetaBarnwal
किसी को किसी का दिल दुखाकर,
क्या मिलता है
किसी को नीचा दिखा कर
क्या मिलता है
किसी के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा कर,
क्या मिल जाता है
किसी की खुशी में आग लगा कर,
क्यूँ अपनी ज़िन्दगी में
ख़ुश नहीं रहते हैं लोग,
क्यूँ किसी और की ज़िन्दगी में
झांकते हैं लोग
क्यूँ किसी के
आँखों में आँसुओं की वजह बनते हैं लोग
क्यूँ अपने दुख से ज्यादा
दूसरे की खुशी में तड़पते हैं लोग
क्यूँ किसी और का जीना
दुश्वार कर जाते हैं लोग
आख़िर क्यूँ किसी की
कामयाबी से जल जाते हैं लोग,
आख़िर क्यूँ किसी को
मौत के मुंह में ले जाते हैं लोग...
#SwetaBarnwal
No comments:
Post a Comment