बस एक बार अकेले में मुलाकात कीजिए...
एक मुद्दत से दिल आपके इंतज़ार में है,
बन के सावन एक बार बरस जाइए,
मेरे बरसों की आप प्यास बुझा जाइए...
बस एक बार अकेले में मुलाकात कीजिए...
होंठ हिल भी ना पाए और बात हो जाए,
आँखों से आँखों की मुलाकात हो जाए,
दिल थम सा जाए जो आपका दीदार हो जाए,
बस एक बार अकेले में मुलाकात कीजिए...
हर रोज देखें आपको सबसे नज़रें चुराए,
दिल ही दिल में हमने हैं कई ख्वाब सजाए,
सपनों को हमारे आप पंख दे जाइए,
बस एक बार अकेले में मुलाकात कीजिए...
#SwetaBarnwal
No comments:
Post a Comment