रख यकीन अपनी किस्मत पे मगर
थोड़ा अपनी मेहनत पे ऐतबार भी रख,
बेइन्तेहाँ उम्मीदें रख आँखों में मगर,
थोड़ा उन आँखों मे इंतज़ार भी रख...
मत सौंप दे अपनी ज़िन्दगी तू रब के हाथों,
बदलते मौसम पे ख़ुद का इख्तियार भी रख,
यही आँसू कभी शोला है और कभी पानी,
अपने अंदर की आग को सीने में जला के रख...
हर बात पे उतावले हो जाते हो तुम तो,
सीने में कभी अपने थोड़ा धैर्य भी रख,
यूँ तो तलवार उठाना कोई बहुत बड़ी बात नहीं,
पर दिल में कभी अपने थोड़ा प्यार भी रख...
#SwetaBarnwal

No comments:
Post a Comment