चाहे मत दो हमे महिला दिवस की बधाइयाँ,
मत खिलाओ हमे शब्दों की इतनी मिठाइयाँ,
आदत नहीं है हमे ऐसे सम्मान की,
सहते आ रहे हैं हम सदियों से अपमान,
चाहे मत दो हमे महिला दिवस की बधाइयाँ...
आज खुब बधाई दोगे हमे,
कल जी भर फ़िर नोचोगे,
हम पर फब्तियां कसोगे,
हमारे कपड़ों में झांकोगे
हमारे अंगों को नापोगे
हम पर तुम कीचड़ भी उछालोगे
चाहे मत दो हमे महिला दिवस की बधाइयाँ...
कल फ़िर किसी की अस्मिता को लूटोगे
कल फ़िर किसी कली को मसलोगे,
कल फ़िर तेरी कामुकता जागेगी,
कल फिर कोई नारी तेरी हवस मे मिट जायेगी
तब कोई नहीं रोकेगा तुझको,
कोई नहीं टोकेगा तुझको
चाहे मत दो हमे महिला दिवस की बधाइयाँ...
कल फ़िर कोई बहु जला दी जाएगी,
कल फ़िर कोई बेटी कोख में मार दी जाएगी,
किसी लड़की की अस्वीकृति पे तेज़ाब तुम उड़ेलोगे,
शराब के नशे में अपनी बीवी को पीटोगे
रास्ते पर लड़कियों का चलना दुश्वार करोगे,
क्या जीवन भर ऐसे ही तुम प्यार करोगे,
चाहे मत दो हमे महिला दिवस की बधाइयाँ...
गर देना चाहो तो हर दिन का सम्मान दो,
नहीं किसी एक दिन का ये मोहताज़ हो,
कोई अपनी हो या हो नार पराई
कोई भेद ना समझो तुम, सबमे देवी समाई
जो कर सको तुम इतना सा काम
धरती हो जाए ख़ुद प्रभु का धाम
बस तभी देना हमे महिला दिवस की बधाईयां...
#SwetaBarnwal
मत खिलाओ हमे शब्दों की इतनी मिठाइयाँ,
आदत नहीं है हमे ऐसे सम्मान की,
सहते आ रहे हैं हम सदियों से अपमान,
चाहे मत दो हमे महिला दिवस की बधाइयाँ...
आज खुब बधाई दोगे हमे,
कल जी भर फ़िर नोचोगे,
हम पर फब्तियां कसोगे,
हमारे कपड़ों में झांकोगे
हमारे अंगों को नापोगे
हम पर तुम कीचड़ भी उछालोगे
चाहे मत दो हमे महिला दिवस की बधाइयाँ...
कल फ़िर किसी की अस्मिता को लूटोगे
कल फ़िर किसी कली को मसलोगे,
कल फ़िर तेरी कामुकता जागेगी,
कल फिर कोई नारी तेरी हवस मे मिट जायेगी
तब कोई नहीं रोकेगा तुझको,
कोई नहीं टोकेगा तुझको
चाहे मत दो हमे महिला दिवस की बधाइयाँ...
कल फ़िर कोई बहु जला दी जाएगी,
कल फ़िर कोई बेटी कोख में मार दी जाएगी,
किसी लड़की की अस्वीकृति पे तेज़ाब तुम उड़ेलोगे,
शराब के नशे में अपनी बीवी को पीटोगे
रास्ते पर लड़कियों का चलना दुश्वार करोगे,
क्या जीवन भर ऐसे ही तुम प्यार करोगे,
चाहे मत दो हमे महिला दिवस की बधाइयाँ...
गर देना चाहो तो हर दिन का सम्मान दो,
नहीं किसी एक दिन का ये मोहताज़ हो,
कोई अपनी हो या हो नार पराई
कोई भेद ना समझो तुम, सबमे देवी समाई
जो कर सको तुम इतना सा काम
धरती हो जाए ख़ुद प्रभु का धाम
बस तभी देना हमे महिला दिवस की बधाईयां...
#SwetaBarnwal
No comments:
Post a Comment