अच्छा लगता है
तेरी बातें अच्छी लगती है, तेरी चाहत सच्ची लगती है,,,
तेरी बातें अच्छी लगती है, तेरी चाहत सच्ची लगती है,,,
तू प्यार है मेरा, ये ख्याल अच्छा लगता है...।
मैं चाहूँ तुझे बे-इन्तेहाँ,,,
तू भी मुझको ही चाहे, ये ख्याल अच्छा लगता है..।
तुझसे है मेरा कई जन्मों का नाता,,,,
तेरा साथ मुझको सबसे अच्छा लगता है..।
बहुत खूबसूरत लगने लगी है ये ज़िंदगी,,,
तेरी हर अदा मुझको अच्छी लगती है...।
तू कहे तो मैं फलक तक चल दूँ,,,
तेरा साथ होना ही अच्छा लगता है..।
तुझ पर तो अपनी जान भी वार दूं मैं,,,
पर तेरे साथ जीना अच्छा लगता है...।
यूँ तो तन्हा भी कट जाती ये ज़िन्दगी,,,
पर तेरा कदम से कदम मिलाना अच्छा लगता है..।
#SwetaPrakash
No comments:
Post a Comment