Wednesday, 20 December 2017

ये हाल-ए-दिल बयां करते हैं कैसे, 
दिल के ज़ख्मों को दिखाते हैं कैसे...
ये आँखें रात-रात जागती हैं कैसे, 
ये दर्द में आँसू निकलते हैं कैसे...
पल भर मे साथ छोड़ जाते हैं कैसे,
जीवन भर का साथ तोड़ जाते हैं कैसे...
पल भर में अपने बेगाने बनते हैं कैसे, 
दर्द में भी लोग मुस्कुराते हैं कैसे...
ज़िन्दगी बन साँसें छिन जाते हैं कैसे,
पास आ कर लोग दूर जाते हैं कैसे....


#SwetaBarnwal


No comments:

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...