Tuesday, 19 December 2017

एक चेहरा जाना पहचाना...

एक चेहरा जाना पहचाना,
एक साथी कोई अंजाना,
दिल उसकी यादों का दिवाना,
ख्वाबों में है रोज़ उसका आना जाना,,,

एक चेहरा जाना पहचाना...

वो खुशियों की डगर,
चाहे हो गमों का कहर,
उसका हर पल साथ निभाना,
मुस्कुरा के उसका हर गम भुलाना,,,

एक चेहरा जाना पहचाना...

राहों मे फैले हैं काले बादल घने,
दिल चाहता है वो हर कदम साथ चले,
मेरे हौसलों को था उसने हर पल थामा,
मेरी मुश्किलों को जिसने अपना माना,,,

एक चेहरा जाना पहचाना...

वो साथी था मेरा मस्ताना,
हर राह मे छेड़े खुशियों का तराना,
हर पल सुनाए नया ही फ़साना,
मौसम कोई हो, संग लगे उसके सुहाना,,,

एक चेहरा जाना पहचाना...

चला गया है जो कहीं बहुत दूर, 
खो गया है जो दुनिया की भीड़ में, 
बहुत मुश्किल है उसको भूल पाना, 
दिल चाहे जिसको फिर से अपनाना,,,

एक चेहरा जाना पहचाना...

#SwetaBarnwal 

2 comments:

Unknown said...

Nice line

Praveen kumar said...

Jo dil me baste hai bada mushkil hai unko bhulana ,mere dil me basta hai unki yado ka khajana ,
.
Bada mushkil hai use bhulana
Ek chehra jana pahchana
.
Nice lines sweta ji

ऐ विधाता...!

 ऐ विधाता...! ना जाने तू कैसे खेल खिलाता है...  किसी पे अपना सारा प्यार लुटाते हो, और किसी को जीवन भर तरसाते हो,  कोई लाखों की किस्मत का माल...