ऐ हवा एक बार इधर तो आना,
एक बार उनकी खबर तो ले आना...।
जो कभी एक पल नहीं गुज़ारे हमारे बिना,
कैसे हो रहा है बिन हमारे अब उनका गुजा़रा...।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना....
एक वक़्त था जब बातें खत्म नहीं होती थी,
एक ये वक़्त है जब बातें ही नहीं होती हैं ... ।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना....
मेरी जुल्फों में अपनी रातें गुज़ारा करते थे,
ना जाने कैसे कटती हैं अब उनकी रातें...।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना...
एक बार उनको हमारी याद दिला जा,
उनको हमारे होने का अहसास करा जा।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना...
गुज़रती नही हैं हमारी रातें उनके बिन,
ढलता नहीं है दिन हमारा उसके बिन।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना...
साथ जीने-मरने का वादा किया था कभी,
दो पल के साथ को भी मोहताज कर गये।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना...
बस एक आखिरी ख्वाहिश पहुंचा दे मेरी,
मरने से पहले वो आ जायें कब्र पे मेरी।
#SwetaBarnwal
एक बार उनकी खबर तो ले आना...।
जो कभी एक पल नहीं गुज़ारे हमारे बिना,
कैसे हो रहा है बिन हमारे अब उनका गुजा़रा...।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना....
एक वक़्त था जब बातें खत्म नहीं होती थी,
एक ये वक़्त है जब बातें ही नहीं होती हैं ... ।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना....
मेरी जुल्फों में अपनी रातें गुज़ारा करते थे,
ना जाने कैसे कटती हैं अब उनकी रातें...।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना...
एक बार उनको हमारी याद दिला जा,
उनको हमारे होने का अहसास करा जा।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना...
गुज़रती नही हैं हमारी रातें उनके बिन,
ढलता नहीं है दिन हमारा उसके बिन।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना...
साथ जीने-मरने का वादा किया था कभी,
दो पल के साथ को भी मोहताज कर गये।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना...
बस एक आखिरी ख्वाहिश पहुंचा दे मेरी,
मरने से पहले वो आ जायें कब्र पे मेरी।
ऐ हवा एक बार इधर तो आना,
एक बार उनकी खबर तो ले आना...।
#SwetaBarnwal
No comments:
Post a Comment