कल तक माँ की साड़ी से खेलने वाली, बाबा का हाथ थामे चलने वाली
कब दुनिया की नज़र मे चुभने लगी, पता ही ना चला... ।
मायके से ससुराल तक का सफर तय कर लिया,
कब बेटी से बहु बन गई, पता ही ना चला... ।
अक्सर छोटी-छोटी बातों के लिए ज़िद पे अड़ने वाली,
कब इतनी समझदार हो गइ, पता ही ना चला... ।
एक छोटी सी ख्वाहिश पूरी ना होने पे घर को सर पे उठाने वाली,
कब अपनी ख्वाहिशों को मारना सीख गई, पता ही ना चला... ।
छोटी सी चोट पे आँखों मे मोटे-मोटे आँसू लाने वाली,
कब दूसरे के आँसू पोछना सीख गई, पता ही ना चला... ।
अपने माँ-बाबा के आँगन में दिन-रात चहकने वाली चिड़िया,
कब एक मुस्कान को तरस गई, पता ही ना चला... ।
हर बात मे ख़ुद को सही साबित करने वाली वो ज़िद्दी,
कब बात-बात मे गलत साबित होने लगी, पता ही ना चला... ।
अपने हक़ के लिए लड़ने वाली और सच का साथ देने वाली,
कब उसका स्वाभिमान तार-तार हो गया, पता ही ना चला... ।
कल तक मस्तमौला, खुशमिजाज़ और स्वक्षंद रहने वाली लड़की,
कब आजा़दी की एक सांस को तरस गई, पता ही ना चला... ।
"श्वेता" कहती है कि, गुड्डे-गुडियों से खेलने वाली चंचल शोख हसीना,
कब खुद गुड्डे-गुडियों की मांँ बन गई, पता ही ना चला... ।
#SwetaBarnwal

1 comment:
Very nice. Keep it up.
Post a Comment